Please wait
select city
notifications
Live Tv
Search
भवानीपुर चुनाव परिणाम को चुनौती देने वाली ममता की याचिका पर सुनवाई, हाई कोर्ट ने मतदान सामग्री सुरक्षित रखने का दिया निर्देश Sudhir wins historic वैभव सूर्यवंशी का लिस्ट-ए क्रिकेट में सबसे तेज अर्धशतक, महज 29 गेंदों में 94 रन ठोक दिए Sudhir wins historic अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रेड रोड में भव्य आयोजन, पीएम मोदी बोले - योग मानव चेतना से जुड़ने का जरिया Sudhir wins historic झारखंड राज्यसभा चुनाव: झामुमो के बैद्यनाथ राम और निर्दलीय परिमल नथवानी विजयी Sudhir wins historic फलता हिंसा पर मुख्यमंत्री का सख्त संदेश, बोले- कोई कानून हाथ में न ले, हमलावरों की संपत्ति भी होगी जब्त Sudhir wins historic वरिष्ठ तृणमूल नेता और पूर्व मंत्री उदयन गुहा गिरफ्तार Sudhir wins historic फुटपाथ पर मुड़ी-घुघनी खाते दिखे मंत्री शंकर घोष Sudhir wins historic पारसी फायर टेम्पल से हटेगा अवैध कब्जा Sudhir wins historic ममता बनर्जी को एक और झटका, पूर्व मंत्री मानस भुइयां ने तृणमूल कांग्रेस छोड़ी Sudhir wins historic असम में 18 वर्ष से अधिक उम्र के लोगों के लिए सीधे आधार नहीं : डॉ. हिमंत बिस्व सरमा Sudhir wins historic

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फिर रौंदा, पिंक बॉल टेस्ट में भी मारी बाजी; नेसर-स्टार्क चमके

माइकल नेसर (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को दूसरी पारी में 241 के स्कोर पर समेटने के बाद जीत के लिए मिले 65 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में हासिल कर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

07 Dec 2025

ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फिर रौंदा, पिंक बॉल टेस्ट में भी मारी बाजी; नेसर-स्टार्क चमके

ऑस्ट्रेलिया ने रविवार को इंग्लैंड को एशेज सीरीज के दूसरे मुकाबले में 8 विकेट से रौंदा। इस जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया ने पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में 2-0 की बढ़त हासिल कर ली है। माइकल नेसर (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को दूसरी पारी में 241 के स्कोर पर समेटने के बाद जीत के लिए मिले 65 रनों के लक्ष्य को 10 ओवर में हासिल कर मुकाबला आठ विकेट से अपने नाम कर लिया।

65 रनों के लक्ष्य के लिए जेक वेदरॉल्ड और ट्रेविस हेड की जोड़ी ने ऑस्ट्रेलिया की दूसरी पारी की शुरुआत की और जीत की ओर बढ़ रहे थे इसी दौरान छठें ओवर में गस ऐटकिंसन ने ट्रेविस हेड को बोल्डकर इंग्लैंड को पहली सफलता दिलाई। ट्रेविस हेड ने 22 गेंदों में दो चौकों और एक छक्के की मदद से 22 रनों की पारी खेली। आठवें ओवर में गस ऐटकिंसन मार्नस लाबुशेन (तीन) को आउटकर अपना दूसरा शिकार किया। इसके बाद बल्लेबाजी करने आये कप्तान स्टीव स्मिथ ने जेक वेदरॉल्ड के साथ संभलकर खेलते अपनी टीम को 10 ओवर में दो विकेट पर 69 रन बनाकर आठ विकेट से जीत दिला दी। स्मिथ ने ऐटकिंसन की गेंद पर छक्का उड़ाते हुए अपनी टीम को जीत दिलाई। स्मिथ ने नौ गेंदों में नाबाद 23 रन बनाये। वहीं जेक वेदरॉल्ड ने 23 गेंदों में नाबाद 17 रनों की पारी खेली।

इंग्लैंड के लिए गस ऐटकिंसन ने दो विकेट लिये। इससे पहले आज इंग्लैंड ने कल के छह विकेट पर 134 रन से आगे खेलना शुरु किया। इंग्लैंड का सातवां विकेट विल जौक्स के रूप में 224 के स्कोर पर गिरा। विल जौक्स ने 92 गेंदों में दो चौकों की मदद से 41 रन बनाये। उन्हें माइकल नीसर ने आउट किया। इसके बाद नीसर ने कप्तान बेन स्टोक्स का भी शिकार कर लिया। बेन स्टोक्स ने 152 गेंदों में चार चौकों की मदद से 50 रनों की पारी खेली। गस ऐटकिंसन (तीन) रन बनाकर आउट हुये। नीसर ने 76वें ओवर में ब्राइडन कार्स (सात) को आउट कर इंग्लैंड की दूसरी पारी को 241 के स्कोर पर समेट दिया। ऑस्ट्रेलिया को दूसरी पारी में जीत के लिए 65 रनों का लक्ष्य मिला।

ऑस्ट्रेलिया के लिए माइकल नीसर ने पांच विकेट लिये। मिचेल स्टार्क और स्टॉक बोलैंड को दो-दो विकेट मिले। ब्रेंडन डॉगेट ने एक बल्लेबाज को आउट किया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 334 रन बनाये थे। इसके बाद ऑस्ट्रेलिया ने अपनी पहली पारी में 511 रनों का विशाल स्कोर खड़ा कर 177 रनों की बढ़त हासिल की।

 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories


ऑस्ट्रेलिया ने इंग्लैंड को फिर रौंदा, पिंक बॉल टेस्ट में भी
माइकल नेसर (पांच विकेट) की अगुवाई में गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन के दम ऑस्ट्रेलिया ने एशेज सीरीज के दूसरे टेस्ट के चौथे दिन रविवार को इंग्लैंड को दूसरी पारी





Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News